बुलंदशहर, फरवरी 27 -- नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम खुलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला मानसरोवर सेकंड निवासी पीड़ित जितेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि हापुड़ निवासी मंजीत उसका पुराना परिचित था। आरोप है कि मंजीत ने जितेंद्र को झांसा दिया कि वह कचहरी रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम खोलना चाहता है और इसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। पुराने संबंध होने के कारण जितेंद्र उसकी मदद के लिए तैयार हो गया। पीड़ित के अनुसार, उसने 11 अप्रैल 2023 से लेकर 4 मई 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल 6,95,900 रुपए मंजीत के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.