छपरा, मई 24 -- परसा,एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड चार के शोभे परसा में क्रिकेट का प्रीमियर लीग मैच शनिवार की देर शाम उद्घाटन किया गया। शॉर्ट बाउंड्री नाईट मैच के तहत खेले जाने वाले इस प्रीमियर लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला लीग मैच सरनारायण व परसौना टीम के बीच खेला गया। निर्धारित 10-10 ओवर की खेले जाने मैच में सरनारायण की टीम ने टॉस जीता एवं बॉलिंग का निर्णय लिया। परसौना की टीम बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में ऑल आउट पर 67 रन बनाएं। जवाब में उतरी सरनारायण की टीम ने 5 ओवर खेलते हुए दो विकेट में ही मैच जीत लिया।

मैच का उद्घाटन मैच का उद्घाटन प्रमुख सविता देवी, नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. करमुल्लाह अंसारी एवं अमनौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन सिंह युवराज ने संयुक्त रूप से पीच पर फीता काटकर उद्घाटन क...