शोभित विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
मेरठ, सितम्बर 2 -- शोभित विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दो दिवसीय 'डिस्कवरयू 2026' विद्यार्थी परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने, सपनों को दिशा देने और उद्देश्यपूर्ण जीवन की नींव रखने का अवसर है। कार्यक्रम में 'ड्रीम बिगर' संवाद, '30 सेकंड्स ऑफ मी', 'वन ड्रीम' और 'मीट माय ट्राइब' जैसी गतिविधियां हुईं। कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रति कुलपति प्रो. जयानंद, वासु शोभित, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी अभिनव शोभित, उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मामले वंशिका शेखर, निदेशक रणनीतिक विकास एवं ब्रांडिंग वंश शेखर, निदेशक नई पहल एवं नवाचार तथा उद्यमी रयान बोस मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.