मेरठ, मई 14 -- शोभित विश्वविद्यालय⁠ के स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज में "लीगल ड्राफ्टिंग" विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड सूर्यानाथ पांडेय और दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु जैन ने विद्यार्थियों को विधिक लेखन की बारीकियां समझाईं। निदेशक प्रो. डॉ. एके शर्मा ने कहा कि विधिक ड्राफ्टिंग विधि शिक्षा की रीढ़ है। सूर्यानाथ पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित लेखन अभ्यास की सलाह दी। हिमांशु जैन ने विधिक शब्दावली और अभिवचन लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ऋषि यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...