सहारनपुर, जुलाई 15 -- गंगोह। शोभित विवि और उत्तम शुगर मिल्स शेरमऊ के बीच चीनी बायोएनर्जी क्षेत्र में रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। औद्योगिक अनुसंधान और कौशल विकास सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पांच वर्षीय समझौते के तहत दोनों संस्थान चीनी तकनीक, एथेनॉल उत्पादन, बायोफ्यूल, ग्रीन केमिस्ट्री, वेस्ट वेलोराइजेशन, पर्यावरणीय स्थिरता और ऊर्जा दक्षता जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, शोध प्रोजेक्ट और कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्र नवाचार परियोजनाओं के लिए मार्गदर्शन, उद्योग से जुड़ी परामर्श सेवाएं, पर्यावरण निगरानी, अपशिष्ट प्रबंधन और उत्पाद गुणवत्ता सुधार के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यशालाएं और सेमिनार भी संयुक्त रूप से ...