गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। श्री लाडले श्याम संस्था की ओर से मंगलवार को भव्य निशान पद शोभा यात्रा निकाली गई। कालीबाड़ी मंदिर से सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। यह शोभा यात्रा कालिबाड़ी से होते हुए रेती चौक मिया बाजार, घोष कंपनी से सिविल लाइन स्थित नेपाल क्लब पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद वापस कालीबाड़ी मंदिर पहुंचने पर सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पण किया। रास्ते भर निशान यात्रा पर पुष्प आदि की वर्षा होती रही। स्वागत के लिए अनेक स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से ओतप्रोत श्याम भजनों पर झूमते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...