फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद। नगर में जन्म जयंती जयंती के उपलक्ष में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा मार्ग बाबा साहब अमर रहे के उद्घोष से गूंजता रहा। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। रविवार को नगर में आंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा निकाली गई। शाम को नगर में नई बस्ती स्थित अंबेडकर भवन से शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर दलित और पिछड़े वर्ग के सच्चे हिमायती थे। वह कमजोर वर्ग के हितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को बाबा साहब के दिखाएं रास्ते पर चलने की जरूरत है।शोभायात्रा नई बस्ती से शुरू होकर शास्त्री मार्केट, घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहे से रसूलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.