साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। रामनवमी पर शनिवार की शाम को शहर के गुल्लीभट्ठा जद्दू मोड़ से राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में राम भक्तों की टोली उमड़ पड़ी। शोभायात्रा जद्दू मोड़ से शुरू होकर गोपाल पुल, बघुवा कुआं मोड़ ,नगर थाना के सामने से गुजकर बाटा रोड पहुंची। बाटा रोड से एलसी रोड, बादशाह चौक, स्टेशन चौक वहां से पुन: वापस पश्चिमी रेलवे फाटक होकर गंतव्य तक पहुंची। शोभयात्रा में अखाड़ा भी शामिल था। बीच-बीच में रोककर अखाड़ा में शामिल परम्परागत लाठी-डंडे का करतब दिखा रहा था। फोटो 20 व 21, शोभायात्रा में शामिल लोग।मुस्तैद थी पुलिसशोभायात्रा के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह,मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय गंगा नदी थ...