गिरडीह, मार्च 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। मां को विदाई देने के साथ ही चैती दुर्गोत्सव का रविवार को समापन हो गया है। बगोदर के मंझलाडीह में आयोजित वार्षिक चैती दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर रविवार दोपहर में बाजे-गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आंखों से मां को विदाई दी गई। इसके पूर्व सुहागिनों के द्वारा मां को सिंदूर लगाया गया और फिर सुहागिनों ने आपस में एक - दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने की मां से कामना की। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा मां के जयकारे लगाए जा रहे थे। मंदिर परिसर से चलकर शोभा यात्रा मंझलाडीह सहित बगोदर बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद आरती और मां की आराधना के साथ स्थानीय तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शोभा यात्रा के साथ...