अयोध्या, फरवरी 11 -- रानी बाजार। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अमौना के मजरे पूरे चंद्रभान पर बने बाल्दी बाबा मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा निकाल कर क्षेत्र भ्रमण किया गया। बाल्दी बाबा मंदिर पर भगवान शिव, हनुमान जी,गणेश जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विधिवत् सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। शोभा यात्रा पटखौली कादीपुर,बहादुरपुर,नउआ कुंआ,मिश्र का पुरवा,सूबेदार का पुरवा,रानी बाजार होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान हृदय नारायण पाठक,प्रिया शंकर मिश्रा,रवि शंकर मिश्रा,दुर्गा पाठक,संतोष पाठक,अनिल पाठक,रूपनारायण पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। --

हिंदी...