पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक धर्मगुरु प्रभात रंजन सरकार (श्रीश्री आनंदमूर्ति) का 105 वां जन्मदिवस एक मई को मनाया जाएगा। आनंद पूर्णिमा मनाते हुए मेदिनीनगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भुक्ति प्रधान मधेश्वर जी ने बताया कि 1921 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में उनका जन्म हुआ था। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर बाबा नाम केवलम कीर्तन, साधना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। अन्नदान, वस्त्र वितरण और नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। सुबह सात बजे जागृति परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य चौराहों से होकर पुनः जागृति लौटेगी। जागृति परिसर में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम शोभायात्रा 15 मई को निकलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.