जौनपुर, फरवरी 28 -- सुरेरी। क्षेत्र के सुरेरी पोखरा स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल में निर्मित मंदिर परिसर में आयोजित शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शनिवार को किया गया। पूजा-अर्चना के बाद शिवजी, हनुमान जी व राधा कृष्ण की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर सुरेरी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीण हाथों में भगवा झंडा लेकर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह (सप्पू), मान सिंह, बृजेश मिश्रा (सिंटू), अनिल यादव, बिक्की सिंह, मनीष जायसवाल, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...