कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रामनवमी के मौके पर मोहल्लों की गलियों और मुख्य सड़कों से निकली शोभायात्राएं और जवारों के कारण शुक्रवार को ट्रैफिक कई जगह फंसा। कोई जरीबचौकी चौराहे पर शाम को फंसा तो कोई हमीरपुर रोड और किदवईनगर चौराहे पर फंसा। जवारों की वजह से कई मार्गों का रास्ता अवरुद्ध हुआ तो डायवर्जन से भी वाहनों पर असर दिखा। इस चक्कर में शाम को जाम लगा। जरीब चौकी चौराहे पर शाम सात बजे चौतरफा जीटी रोड से लेकर कालपी रोड, पी रोड और संगीत सिनेमा मार्गों पर जाम लगा। बाकी कमी सड़कों के मुहानों और फुटपाथ पर सवारियां उतार-चढ़ा रहे तिपहिया वाहनों से पूरी हुई। इसी तरह नौबस्ता चौराहे से अफीमकोठी को आने वली सड़क पर बारादेवी चौराहे पर शाम को जाम लगा। इसकी वजह यह थी कि बारादेवी से नौबस्ता तक ट्रैफिक डायवर्ट था। इसके अलावा गोविंदपुरी पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.