महाराजगंज, नवम्बर 26 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौक क्षेत्र में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक माहौल में शुरू हुआ। धर्म की जय हो और अधर्म का नाश हो की गूंज के बीच शोभायात्रा के रूप में निकली कलश यात्रा ने पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना दिया। सैकड़ों महिलाएं कलश सिर पर धारण कर भजनों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर यज्ञ स्थल पहुंचीं, जहां वैदिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह-शाम आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार, देवी-गुणगान और वैदिक हवन किया जाएगा। महायज्ञ समिति द्वारा बताया गया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से रामलीला मंचन और प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। देर शाम रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। श्रद्धालुजन के लिए प्रवचनकर्ता द्वारा धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.