संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के महदेवा नानकार में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कथा का समापन 18 फरवरी को होगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगी। कथा व्यास के रूप में आचार्य गंगासागर महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजक आचार्य रुद्रनाथ मिश्र जी हैं। इस मौके पर मुख्य यजमान राजदेव राय, श्रीमती अमरावती राय एवं राजकुमार राय व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.