शोभा यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव शुरू
अल्मोड़ा, जून 10 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। कांडे में बुधवार को शोभा यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव की शुरुआत हुई। कांडे ग्रामोत्थान समिति की ओर से रामलीला स्थल देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा तल्ली बिठोली, सिमलगांव, विभांडेश्वर, मृत्युंजय मंदिर, त्रिमूर्ति चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची। रामलीला मंचन गुरुवार से होगा। यहां ग्राम प्रधान दिनेश कांडपाल, प्रयाग दत्त, मोहन कांडपाल, भुवन कांडपाल, अनिल शाही, जगदीश रौतेला, भूपेंद्र कांडपाल, महेश चंद्र, विनोद कांडपाल, कमला देवी, हंसी कांडपाल, गोदावरी देवी, मंजू देवी, राधिका रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.