शोभा महतो ने जीता स्वर्ण पदक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
सराईकेला, जुलाई 22 -- राजनगर । प्रथम राज्य स्तरीय लेजर रन चैंपियनशिप का आयोजन सोमवार को धनबाद में संपन्न हुआ , जिसमें सरायकेला खरसावां की शोभा महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। तेज रफ्तार और सटीक निशाने के साथ प्रदर्शन करने वाली शोभा महतो निर्णायक दौर में बेहतरीन कौशल दिखाया और निर्णायकों का मन जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। जिला मॉडर्न पेंटाथाॅलन संघ सरायकेला खरसावां के सचिव सिकंदर महतो ने बताया की शोभा महतो अक्टूबर माह में दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। पहला कार्यक्रम एशियन चैम्पियनशिप है जो अक्टूबर में प्रथम सप्ताह में दुबई में आयोजित होगा। जबकि अक्टूबर के अंत में उन्हें विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.