नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी क्यों नहीं गई थीं? इस सवाल का कॉलमनिस्ट और राइटर शोभा डे ने जवाब दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में यह दावा किया है कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत के बाद उनके परिवार ने हेमा मालिनी को पूरी तरह से किनारे कर दिया था इसलिए वह धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं गई थीं।'उन्हें बहुत दुख हुआ होगा' बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में शोभा डे ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के दोनों परिवार के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा, "देओल परिवार ने हेमा मालिनी को पूरी तरह अलग-थलग कर दिया, उन्होंने उन्हें उनसे दूर कर दिया जिसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के 45 साल बिताए थे। उन्हें बहुत दुख हुआ होगा, लेकिन उन्होंने यह सब अपने अंदर रखा। उन्होंने जिस तरह से संभाला और जब उन्होंने कोई पब्लिक फंक्शन क...