शोभा की वस्तु बनी टंकी, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है पानी
गिरडीह, जून 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव में हर घर नल -जल योजना के तहत लगाई गई टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। टंकी से जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों के समक्ष भीषण गर्मी में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। महजोरी गांव की 40-50 घर की लगभग 200 आबादी के समक्ष पेयजल की समस्या बनी हुई है।
जलापूर्ति की कमी जिस घर में निजी कुआं या चापाकल स्थित है, उन्हें पेयजल की समस्या नहीं हो रही है जबकि जिनके घर पेयजल का कोई समुचित स्त्रोत नहीं है उन्हें पानी के लिए दूसरे के घर स्थित चापाकल या घर से दूर स्थित सरकारी चापाकल और गांव के मस्जिद परिसर में स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, महजोरी गांव में हर घर नल - जल योजना के तहत लगभग दो वर्ष पूर्व टंकी लगाई गई। उक्त टंकी से पाईप जोड़कर सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.