आगरा, अप्रैल 30 -- महर्षि परशुराम की शोभायात्रा से पहले अराजक तत्वों ने होर्डिंग फाड़ दिए। जिसे लेकर लोगों ने रोष जताया है। अवधेश शुक्ला निवासी शहीद नगर की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवधेश शुक्ला ने बताया कि 27 अप्रैल को इन्द्रापुरम स्थित 100 फुटा रोड पर लगे यूनीपोल पर लगे तिरंगा फाउंडेशन और ब्राह्मण उत्थान समिति के होर्डिंग को तीन अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। जिससे आयोजन में बाधा उत्पन्न हुई। आरोप है कि रात को कुछ लोग कार में भी आए। बाकी पोस्टरों को भी नुकसान पहुंचाया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...