उरई, मार्च 20 -- कोंच। चन्दकुआ चौराहे स्थित भूतेश्वर मंदिर बाड़ा में राम जवारे कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। आयोजक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए धनुतालाब पहुंचे। यहां सभी भक्तों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन करते हुए मिट्टी खोदी और उसे पवित्र रूप में एकत्र किया। इसके बाद यह मिट्टी भक्तजन जय श्रीराम के जयकारों के बीच वापस भूतेश्वर मंदिर चन्दकुआ लाए। मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से इस मिट्टी को स्थापित कर राम जवारे बोए गए। कार्यक्रम को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आगामी श्रीराम नवमी के अवसर पर चन्दकुआ से निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान इन राम ज्वारों को भी नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस शोभायात्रा में नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु...