संभल, अप्रैल 8 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर सराय उर्फ आलमपुर में भगवान महर्षि कश्यप और भगवान निषाद राज की शोभायात्रा से पहले माहौल खराब करने की कोशिश सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने दीवारों पर लगाए गए पोस्टरों के साथ छेड़छाड़ कर तनाव का माहौल बना दिया। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत को लेकर गांव में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने इन पोस्टरों पर गोबर पोत दिया और काला तेल लगा दिया। इतना ही नहीं, कई पोस्टरों को फाड़ भी दिया गया। इस घटना के बाद निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कश्यप ने इसे सुनियोजित हरकत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूर्व प्रधान हरिराम कश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.