शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की अपील
रुडकी, मार्च 31 -- आगामी हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से शोभायात्राएं निकाली जानी हैं। इसी को लेकर भगवानपुर के मंडावर चेक पोस्ट पर एसपी देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने डाडा जलालपुर गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.