फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता टीम। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में जुटे जनसैलाब ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए समाज से भेदभाव मिटाने का आह्वान किया। जिले भर में निकली भव्य शोभायात्राओं के जरिए बाबा साहेब के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। हालांकि, उत्साह के बीच कुछ स्थानों पर छिटपुट मारपीट की घटनाओं ने उत्सव के रंग में खलल भी डाला, जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित किया। कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क से रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पार्क पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.