पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। रामनवमी महापर्व को लेकर मेदिनीनगर की केंद्रीय कमेटी श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल ने रविवार को विशेष बैठक कर निर्णय लिया कि महोत्सव को भव्यता किंतु सौहार्द से संपन्न करने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों की शोभायात्रा में पांचों दिन उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फमंगल सिंह की अध्यक्षता में मेदिनीनगर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर स्थित भारत माता विवाह मंडप परिसर में आयोजित की गई बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी, संरक्षक एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। बैठक में रामनवमी की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संरक्षक गणेश गिरी ने कहा कि चंदा संग्रह अभियान को तेज करने और सभी सदस्य को इसमें सक्रिय भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.