आगरा, अप्रैल 22 -- ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते सनातनी युवा, मार्ग में परशुराम के गूंजते जयघोष, एक से बढ़कर एक निकलती झांकियां, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर होता स्वागत। मौका था आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क इन से शुरू हुई श्री परशुराम सेवा चरण सेवक समस्त सनातनी बंधु की ओर से निकाली गयी श्री परशुराम शोभायात्रा यात्रा का। शुरुआत महंत कपिल नागर, महंत योगेश पुरी और महंत गोपी गुरु ने आरती कर की। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया। शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर...