अररिया, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रविवार को शहर में निकली परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा के दौरान मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए जगह-जगह श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर के सदर रोड, धर्मशाला चौक सहित विभिन्न स्थानों पर मंच के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के बीच शर्बत, चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया। खुशनुमा मौसम के बीच यह सेवा कार्य श्रद्धालुओं के लिए काफी राहतभरा रहा और लोगों ने इसकी सराहना की। इस सेवा अभियान का नेतृत्व मंच के निवर्तमान अध्यक्ष गौरव जैन ने किया। उनके साथ वर्तमान अध्यक्ष दिलीप गौतम, सचिव सौरभ अग्रवाल, रौशन सेठिया, ई. आयुष अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सीए नितेश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,नीरज जैन,शुभम फिटकरीवाला,रोहन धनावत एवं आदर्श गोयल ,गणेश शर्मा, राके...