मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। हनुमान मूर्ति माता मंदिर सेवा समिति का श्री हनुमान जन्मोत्सव आरंभ हुआ। बुधवार को इसका शुभारंभ कलश एवं शोभायात्रा से किया गया। हनुमान मूर्ति पर शोभायात्रा का आरंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल एवं धीरशांत दास ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। इसके साथ ही श्री बालाजी के जयकारे गूंजने लगे। भगवान गणेश की झांकी की अगुआई में शोभायात्रा आगे बढ़ी। इसमें सिर पर कलश धारण किए महिलाएं संकीर्तन करती रहीं। हनुमान जी, रामदरबार, राम रावण युद्ध, राधा कृष्ण और शंकर पार्वती आदि की झांकियां आकर्षित करती रहीं। डीजे से भक्ति संगीत प्रवाहित होता रहा। इस पर युवाओं ने नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जल, शबरत आदि भी वितरित किया।शोभायात्रा हनुमान मूर्ति से चल कर मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.