सीवान, मार्च 28 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को श्री राम सेवा समिति व जय राम सेवा समिति की तरफ से संध्या रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न रूपों में दर्जन झांकी को शामिल किया गया। किसी प्रकार की असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए महाराजगंज के एसडीपीओ अमन कुमार व एसडीओ अनीता सिन्हा ने पूरे पुलिस प्रशासन के साथ जुलूस के चारों तरफ निगरानी कर रही थी। जुलुश में काफी संख्या में पुरुष महिला ने भाग लिया था। जुलूस में बांदरी सेना जामवंत आदि की झांकी निकाली गई थी। जुलूस शहर के कर्पूरी चौक, नखास चौक, सराफा मार्केट, बैंक चौक होते हुए राजेंद्र चौक, से मुख्य मार्ग होते हुए पुनः बाला जी के मठ पर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शहर की गलियों में छतों से प...