रुडकी, मार्च 26 -- कस्बे में गुरुवार को दोपहर बाद श्री रामनवमी शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ उल्लास से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ-साथ मनमोहक झांकियां भी शामिल रही। वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में हवन यज्ञ करने के बाद श्री रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा वैश्य अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर पुराना बाजार होकर मोहल्ला घेर से होकर मुख्य बाजार अमर जवान चौक मोहल्ला नई मंडी भगवान शिव चौक से होकर रविदास मंदिर से मोहल्ला छावनी होकर वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में समापन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.