शोभायात्रा में बरसे पुष्प, जगह-जगह स्वागत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पाल समाज की ओर से लोक माता देवी अहिल्याबाई की शोभायात्रा निकाली गयी। गुरुगांव देवी मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर पाल समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया। पाल, बघेल, धनगर समाज के लोगों की ओर से निकाली गयी इस यात्रा में पैदल और बाइक सवार तमाम लोग शामिल रहे। रास्ते भर छतों से फूल बरसाये गये। चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने लिंजीगंज तिराहे पर सुरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान रूपेश गुप्ता, विमल यादव, महेंद्र कटियार, के अलावा आयोजक जयदेव पाल, सुरेश पाल, पंकज, राहुल, वीनेश, अवधेश, दीपेंद्र, पवन, विवेक पाल राजेंद्र, श्रीकृष्ण, उदयभान पाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- पाल समाज ने मनाई लोकमात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.