ललितपुर, अप्रैल 3 -- हनुमान जयंती की शोभायात्रा और भीड़भाड़ के बीच बदमाशों ने कई महिलाओं के मंगलसूत्र, मोबाईल फोन और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। इस तरह की कई घटनाओं की शिकार करीब एक दर्जन महिलाओं ने सदर कोतवाली पुलिस और जिलाधिकारी आवास पर प्रार्थना पत्र देकर बदमामशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को समूचे जनपद में शोभा यात्राओं का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी कर रखी थी। बावजूद इसके शातिर बदमाशों ने बड़ी सफाई के साथ छिनौती की घटनाओं को अंजाम दिया। शोभायात्रा और मंदिरों में महिलाओं के गले के मंगलसूत्र मोबाइल और उनके पर्स बदमाशों ने उड़ा दिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। सदर कोतवाली पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.