रुडकी, अप्रैल 26 -- भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बनारसी में रविदास जयंती की शोभा यात्रा के दौरान हुए विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बनारसी गांव में रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.