मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव भैसानी में अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा में जूलूस में दो डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों व पुलिस में नोकझोंक हो गई । जिस पर दलित समाज के लोग चौकी पर पहुंच गए और जुलूस में दो डीजे के साथ शोभायात्रा निकालने की जिद पर हंगामा करने लगे। बाद में ग्राम प्रधान नवीन त्यागी व थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने अंबेडकर जयंती पर जुलूस में एक डीजे का हवाला देकर शोभायात्रा चालू कराई। भैसानी गांव में हमेशा एक डीजे के साथ अंबेडकर जयंती का जुलूस निकाला जाता है लेकिन जैसे ही अंबेडकर जयंती शुरू हुई तो उसमें दो डीजे से जुलूस के साथ शोभा यात्रा निकालना शुरू हुआ जिस पर पुलिस ने डीजे को बंद करा दिया बाद में भैसानी चौकी पर दलित समाज के लोग इकट्ठा हो गए और इस बात पर अड़ गए के दो डीजे के साथ ही जुलूस निकाला जाएगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.