सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सुरसंड। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत सुरसंड स्थित बाबा गरीबनाथ परिसर से भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं रामलला उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं के साथ-साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु हाथों में रामध्वज लिए "जय श्रीराम" के उद्घोष से पूरे नगर को भक्तिमय बना रहे थे। जुलूस बाबा गरीबनाथ परिसर से निकलकर डाकघर रोड, दरबार रोड, ब्रह्मस्थान, महारानी स्थान, ब्लॉक रोड, मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर एवं सिनेमा रोड होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.