फिरोजाबाद, मार्च 21 -- नगर में वरुण अवतार झूलेलाल की जन्म जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से गुजता रहा। शुक्रवार को झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति द्वारा वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रातः मोक्षधाम झूलेलाल मंदिर, आर्यनगर झूलेलाल मंदिर, जलेसर रोड पजाबा झूलेलाल मंदिर एवं लेबर कॉलोनी मंदिरों में जल-ज्योति स्थापना की गई। झूलेलाल चौक स्थित झूलेलाल मंदिर पर भजन-पूजन के बाद महाआरती का आयोजन किया जिसके साथ परंपरागत पलवबएवं अक्खा प्रार्थनाओं के माध्यम से घर-परिवार की खुशी, सुख-समृद्धि, राष्ट्र प्रगति, विश्व कल्याण, गऊ, ब्राह्मण की रक्षा एवं जनेऊ-तिलक व सनातनधर्म की जय-...