कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। चैत्र नवरात्र, हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को 15वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 15 विशाल रथों में सवार भगवान की झांकियों ने मन मोह लिया। यात्रा का शुभारंभ श्री बालाजी मंदिर टेंपो स्टैंड से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः वहीं समापन हुआ। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में विराजमान थे। बाबा श्याम का सुसज्जित रथ भी शामिल रहा। करीब 500 महिलाओं ने भगवा साड़ी और पगड़ी पहनकर मातृशक्ति का स्वरूप प्रस्तुत किया। किन्नर समाज की महंत नीलम यादव और काजल शुक्ला भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। ढोल-ताशों की थाप और जयघोष से वातावरण भक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.