मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट का तीन दिवसीय मां बगलामुखी जन्मोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। शुभारंभ कलश एवं शोभायात्रा निकाल कर किया गया। इसमें शामिल झांकियों ने मां बगलामुखी की महिमा को दर्शाया गया तो माता का सिंहासन उठाने की श्रद्धालुओं में होड़ रही। शोभायात्रा में जयकारे गूंजते रहे। कलाकारों ने करतब कर सभी को हैरान भी किया। शोभायात्रा सिद्धपीठ गुरु/अध्यक्ष राजेंद्र पाल गुप्ता के सानिध्य में बाजीगरान स्थित शरबती धर्मशाला से आरंभ हुई। इसका शुभारंभ पंडित जगदंबा प्रसाद ने पूजन करके किया। मुख्य अतिथि एवं विश्व हिंदू परिषद के डॉ. राजकमल गुप्ता ने नारियल फोड़कर आगे बढ़ाया। इसके बाद धर्मशाला में माता का सिंहासन लाया गया तो माता के जयकारे गूंजने लगे। सिंहासन पर मां बगलामुखी की...