प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- त्रिपावनी बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहा से निकाली गई। इससे पहले गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीपदान एवं पुष्प अर्पित किया गया। शोभायात्रा की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि विधायक सदर राजेंद्र मौर्य रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि कहा कि आज के दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ, आज ही के दिन ज्ञान प्राप्त हुआ तथा आज ही के दिन परिनिर्वाण हुआ। इस अवसर पर हजारों धम्म अनुयायियों की उपस्थित रही। शोभायात्रा में विश्व में वर्तमान परिवेश को देखते हुए युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए का नारा गूंज रहा था। यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध ने मानव समाज को एक सूत्र में पिरोया इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, अखि...