सोनभद्र, अप्रैल 2 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर परिक्षेत्र में गुरुवार शाम हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 11 क्षेत्रों से निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का जन सैलाब दिखा। बांसी,बीना, कोहरौलिया, खड़िया, परसवार, चिल्काडांड, चिल्काडांड बस्ती,अंबेडकर नगर, बस स्टैंड,शिवाजी नगर, एवं विद्युत विहार कॉलोनी से डीजे की धुन पर हजारों श्रद्धालु थिरकते व जय श्री राम के जयकारें लगाते शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरा क्षेत्र केसरिया झंडे से पट गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल के साथ शरबत पानी की भी व्यवस्था की गई। इससे पूर्व सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ हवन ध्वज पूजन के साथ शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली गई। झांकियों में शिव पार्वती, राधा कृष्ण, काली मां, हनुमान जी झाँकियां प्रमुख रही। शोभा यात्रा के दौरान महिल...