संभल, फरवरी 17 -- श्री पालालेश्वर महादेव समिति के तत्वावधान में सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सरायतरीन में बैंड-बाजों के साथ भव्य शिव बारात व शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात व शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, समाजसेवी रामकेहर आर्य, निर्दोष कुमार आढ़ती, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग सर्राफ व अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा भगवान गणेश का पूजन कर किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रामा टाकीज रोड, चकली, पुलिस चौकी चौराहा, लाल मस्जिद, मोहल्ला वारहसैनी, मंगलपुरा, डाकघर रोड, शाहजीपुरा, बाजार गंज, रिक्शा स्टैंड चौराहा और पीलाखदाना होते हुए पुनः मंदिर परिसर प...