पीलीभीत, जनवरी 10 -- पीलीभीत। श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जगह जगह पुष्पवर्षा और की गई सेवा से आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह रहा। भजन कीर्तन पर आनंदित भक्त जन उत्साह के साथ आते जाते दिखाई दिए। कांशीराम कॉलोनी ईदगाह स्थित मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। महंत विशाल सेवक ने बालाजी महाराज और नीब करौरी बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा का सिलसिला आगे बढ़ा। इसमें बालाजी महाराज का भव्य दरबार नुमा झांकी के लोगों ने दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में गजानन की झांकी ने सभी को आकर्षित किया। ढोल-नगाड़े के बीच लोग उत्साही नारोसं की गूंज से चलते रहे। नीब करौरी बाबा का सुसज्जित सिंहासन, भगवान श्रीराम के संपूर्ण दर्शन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.