रामपुर, मई 16 -- रामपुर। पुराना गंज स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शनिदेव महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद पंडित संजय शर्मा एवं पंडित अरुण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ...