मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। सम्पूर्ण सृष्टि के कर्मों, पाप-पुण्य,जीवन-मरण का लेखा जोखा रखने वाले, अखिल ब्रह्माण्ड के स्वामी भगवान श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्था केएसपी ट्रस्ट की ओर से नगर के बरियाघाट स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्तजी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। वहीं जगह-जगह फूलों की बारिश, डीजे, ढोल-ताशा व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। शोभा यात्रा में भगवान को अर्पित किया गया कलम प्रसाद स्वरूप लोगों में वितरित किया गया। कलम का प्रसाद लोगों में कौतूहल का विषय रहा। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने भगवान की आरती के लिए थाल, माला-फूल लिये खड़े रहे। शोभा यात्रा मार्ग में एक दर्जन से भी अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.