गया, मार्च 13 -- रामनवमी पूजा और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को आमस के सांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनवमी पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह ने की। इसमें चंडीस्थान हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालने पर चर्चा हुई, जो हमजापुर होते हुए गया-औरंगाबाद जिले की सीमा नारायणपुर तक जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि इसकी तैयारी को लेकर 15 मार्च को चंडीस्थान हनुमान मंदिर में बड़ी बैठक होगी, जिसमें शोभायात्रा की विस्तृत योजना बनाई जाएगी। साथ ही श्रीराम भक्त गांव-गांव जाकर महावीरी झंडा लगाने का काम करेंगे। बैठक में अजीत मिश्रा, बिट्टू, संजय, अनिल चौधरी, पंकज बाबा, प्रिंस सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.