शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिलने पर पंचायत
बागपत, अप्रैल 11 -- बिनौली। बिनौली में शनिवार को दलित समाज के लोगों की एक पंचायत आयोजित हुई। जिसमें भीमराव अम्बेडकर जयंती की शोभायात्रा को निकालने की प्रशासन द्वारा अनुमति न देने पर लोगों ने गहरा रोष व्याप्त किया गया। बैठक में पहुचे आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिलाध्यक्ष शुभम भारती व युवा के जिलाध्यक्ष रॉकी ने मामले की जानकारी ली और कहा कि पूरा दलित समाज एकजुटता के साथ बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा निकालेगा, उसके बाद परिणाम कुछ भी हो। बैठक में देव कुमार, मोहित, तुसार, शेखर, श्यामबीर, गौरव, सागर, अजय, विपिन, सूरज, रणबीर,पप्पू, प्रमोद, कमल, विवेक, जगमोहन, दिलराज, राकेश, सुभाष, अरविन्द आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.