शोभायात्रा के साथ हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
बागपत, जून 18 -- दाहा। दोघट कस्बे की पट्टी भोजान स्थित विश्वकर्मा शिव मंदिर में बुधवार को भगवान राधा-कृष्ण एवं नंदी भगवान की मूर्तियों की शोभायात्रा एवं परिक्रमा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। यज्ञ एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर से शुरू हुई परिक्रमा कान्हड़ मार्ग, पट्टी तिरोशिया और मुख्य बाजार से होते हुए पट्टी भोजान पहुंची तथा पुन: मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल रहे। इसके उपरांत पंडित राजपाल शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान राधा-कृष्ण एवं नंदी भगवान की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कराई। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम की प्राण प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.