शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। चिनौर स्थित गुलमर्ग आर्यनगर कॉलोनी के श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर भगवान के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा आरपीएफ कॉलोनी मंदिर से शुरू होकर फैक्ट्री स्टेट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर (डबल स्टोरी) होते हुए चिनौर स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में गणेश पूजन, कलश स्थापना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। विधि-विधान से भगवान की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चा...