रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री मौली सती दादी ट्रस्ट की ओर से रविवार को रातू रोड स्थित हनुमान बख्श पोद्दार भवन में श्रीश्री मौली सती दादी का 15वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रांची में माता के महोत्सव का यह दूसरी बार आयोजन होगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे बैंड-बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा के साथ होगी। ट्रस्ट सह आयोजन समिति के संयोजक आरएस अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद दिन के दो बजे से मंगल पाठ होगा। वहीं, शाम पांच बजे से भजन संध्या में गायक मां के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर हाजिरी लगाएंगे। शाम सात बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ एक दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने बताया कि श्री मौली सती दादी का मूल मंदिर राजस्थान के सीकर जिला अंतर्गत उदयपुरवाटी में स्थित है। महोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.