वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वैष्णव संप्रदाय के तीर्थस्थल श्रीमहाप्रभु की बैठक एवं गुसाई श्रीविट्ठलनाथ की प्राकट्य स्थली चरणाटधाम में उनका 511वां प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। त्रिदिवसीय महोत्सव के पहले दिन 12 दिसंबर को गोपाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। भक्त ठाकुरजी की छवि को नालकी पर विराजमान कर पहले मंदिर की परिक्रमा करेंगे। इस बार मंडुवाडीह तक के पहुंच मार्ग में बदलाव किया गया है। यह जानकारी गोपाल मंदिर के षष्ठपीठाधीश्वर श्याममनोहर महाराज ने बुधवार को चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि रोप-वे निर्माण के कारण गोदौलिया और गिरजाघर चौराहा पर बैरिकेडिंग से यात्रा पारंपरिक मार्ग से नहीं जा सकेगी। सुबह 7:30 बजे मंदिर से आरंभ होकर गोलघर, बुलानाला, नीचीबाग, चौक, बांसफाटक से आगे य...